राजकीय महाविद्यालय नारनौल में महिला प्रकोष्ठ और यूथ रेडक्रॉस के तत्वाधान में प्राचार्या डॉ पूर्ण प्रभा के सानिध्य में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूम धाम से मनाया गया। प्राचार्या डॉ पूर्ण प्रभा ने कहा कि अब भारत में महिलाएं शिक्षा, राजनीति, मीडिया, कला एवं संस्कृति, सेवा क्षेत्र,विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आदि के क्षेत्र में भागीदारी करती हैं।