थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने शनिवार रात 8:45 बजे छाम से जानकारी दी कि अपर पुलिस अधीक्षक जे आर जोशी ने थाना छाम का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। एएसपी ने सर्वप्रथम गारद की सलामी लेते हुए गारद का उत्साहवर्धन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ सफाई, माल खाना, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला एवं शिशु कल्याण पटल, सीसीटीवी कैमरा आदि का जायजा लिया।