परिजनों के अनुसार अजय का अपनी पत्नी और बच्चों से लंबे समय से विवाद चल रहा था। करीब छह वर्षों से वह उनसे अलग रह रहे थे। बेटा मोहित गाजियाबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। उसने बताया कि पिता किस काम में लगे थे, इसकी जानकारी उसे नहीं है। वर्ष 2014 में अजय ने घर चलाने के लिए आटा चक्की शुरू की थी। उसी पर बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर रखा गया था।