Golmuri Cum Jugsalai, Purbi Singhbhum | Sep 5, 2025
जुगसलाई पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब पुलिस ने खरकाई नदी किनारे से 2 अपराधियों को हथियार सहित धर दबोचा। गिरफ्तार युवकों की पहचान बागबेड़ा निवासी अभिषेक सिंह और जुगसलाई निवासी गणेश रजक के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 2 पिस्तौल,2 जिंदा कारतूस और 1 मोबाइल फोन बरामद किया। DSP विधि व्यवस्था तौकीर आलम ने शुक्रवार 6:00 यह जानकारी दी है।