सरगुजा जिले के लखनपुर जनपद कार्यालय में बुधवार को आदि कर्मयोगी अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया था। सर्वप्रथम भारत माता और महात्मा गांधी के छायाचित्र के समक्ष दीप जला पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जनपद सीईओ ने आदि कर्म योगी अभियान के समस्त गतिविधियों से उपस्थित लोगों को अवगत कराया गया और अभियान का उद्देश्य भी स्पष्ट किया गया।