टुकु टोली के समीप बाइक का डिस्क ब्रेक लगाने से दो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल लाया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों युवक संजय के ससुराल पहाड़ टोली गए थे जहां से पालकोट बाजार होते हुए दोनों पालकोट लौट रहे थे। तभी टुकु टोली के पास मोड में बाइक चालक ने अचानक डिस्क ब्रेक मार दिया जिससे दोनों सड़क पर ही गिर गए।