काेतवाली थाना क्षेत्र में एक बेटे ने पिता की हत्या कर शव काे घर के एक कमरे में गाड़ दिया। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर जिला अस्पताल की माेर्चरी में रखवाया है। मृतक के पुत्र प्रकाश ने पुलिस काे रिपाेर्ट देकर बताया कि चुन्नीलाल ने पिता की हत्या कर शव काे घर के एक कमरे में गाड़ दिया है।