भिवाड़ी के घटाल में स्थित गर्ग किराना स्टोर पर बैठी एक महिला की कनपटी पर बदमाश ने पिस्तौल तान दी। साथ ही लूट का प्रयास किया लेकिन इसी दौरान महिला ने बदमाश का डटकर मुकाबला किया। महिला के विरोध करने पर बदमाश वहां से फरार हो गया इस दौरान महिला के पति ने बदमाशों का पीछा भी किया। लेकिन वह हाथ नहीं आए यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।