स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत जिला कांगड़ा ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है, अभियान के तहत नए निक्षय मित्र बनाने में जिला कांगड़ा प्रदेशभर में पहले स्थान पर चल रहा है,17 सितंबर से शुरू अभियान में 24 सितंबर तक 2285 निक्षय मित्रों को जोड़ा गया है, इसमें माई युवा भारत के स्वयंसेवकों को ही शामिल किया है।