भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रजत ठाकुर ने धर्मपुर में रविवार शाम 5 बजे कहा कि प्रदेश के हजारों कर्मचारियों के लिए कांग्रेस सरकार का ताज़ा फैसला बड़ा झटका साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 2022 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों को मिलने वाले हायर स्केल का लाभ बंद करने का ऐलान किया है। इस निर्णय का असर क्लर्कआईटीपुलिस कांस्टेबल,पटवारी आदि पर पडेगा।