Golmuri Cum Jugsalai, Purbi Singhbhum | Sep 26, 2025
बागबेड़ा में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का आज शुक्रवार को 7:30 बजे विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। मौके पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने समिति के प्रयासों की सराहना की।