शिवपुर ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत मुरव्वनपुरवा में वन क्षेत्राधिकारी की अगुवाई में रविवार शाम करीब चार बजे जन जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को तेंदुआ से बचाव के उपाय बताते हुए सतर्क किया। दरअसल शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे इसी गांव में पॉपलर के पेड़ पर तेंदुआ देखा गया था। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू करने का प्रयास किया। रात होते ही तेंदुआ चकमा देकर फरार हो गया।