जहाजपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती आज गुरुवार शाम करीब पांच बजे को भाजपा नगर मंडल जहाजपुर द्वारा नगर पालिका परिसर में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर नागौरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, उनके विचारों और अंत्योदय की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डाला।