इस्लामी माह रबीउल अव्वल शरीफ की 12 तारीख शुक्रवार को पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम की पैदाइश का पर्व ईद मिलादुन्नबी पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। लोहरदगा शहरी क्षेत्र में प्रशासन की देखरेख में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस की शुरुआत ऐतिहासिक जामा मस्जिद से हुई और शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे कार्यक्रम के समापन पर इमाम ने दुआ किया।