गुना में 5 सितंबर को जश्न ए ईद मिलादुन्नबी धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समाज ने अलग-अलग स्थान से जुलूस निकाले। बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समाज गुना ने मदद का संदेश दिया। पंजाब उत्तराखंड में आई बाढ़ पीड़ितों के लिए जुलूस के दौरान मदद जुटाई गई। लोगों ने अपनी इच्छा अनुसार सामान सामग्री एवं राशि भेंट की। एकता का संदेश दिया।