लखीमपुर खीरी जिले में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में बीते दिन जमकर तोड़फोड़ की थी और टमाटर फेक थे। कांग्रेस पार्टी के द्वारा आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ तहरीर दी गई लेकिन पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। कांग्रेस पार्टी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांधी पार्क में धरने पर बैठ गए हैं।