कलेक्टर आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा जिले में सुशासन की दिशा में नवाचार कर एकल सेवा पोर्टल बनाया गया है। एकल सेवा पोर्टल का उद्देश्य सार्वजनिक सेवा वितरण में दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देना है। एकल सेवा पोर्टल के सफल संचालन हेतु अपर कलेक्टर डीएन सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रशिक्षण हुआ।