मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार बस्तर ओलंपिक 2024 के तहत ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आगाज़ आज मंगलवार सुबह 10 बजे हुआ। इसी क्रम में कांकेर विकासखंड के ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोविंदपुर के खेल मैदान में हुआ। यह आयोजन आज से 15 नवंबर तक चलेगा।