वारिसलीगंज के चैनपुरा महादलित टोला में सांप काटने से एक महिला की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहरा मच गया। मृतका की पहचान राजकुमार रविदास की 40 वर्षीय पत्नी रेखा देवी के रूप में की गई। बताया जाता है कि महिला चारपाई पर सोई हुई थी, तभी एक जहरीला सांप ने उसे डस लिया। इसके बाद उसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया।