गोरखपुर के खजनी इलाके के बेलुडीहा में एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक 13 वर्षीय छात्रा की सांप के काटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वंशिका शर्मा के रूप में हुई है। वह अजय कुमार शर्मा की बड़ी बेटी थी। वंशिका कक्षा 7 की छात्रा थी। रात में सोते समय उसे जहरीले सांप ने काट लिया। परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।