जिले में कार्यरत होमगार्ड जवानों ने बुधवार को अपनी 20 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार की दोपहर 1 बजे समाहरणालय गेट पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन गृह रक्षा वाहिनी संघ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह और सचिव सुरेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। धरना से पूर्व सभी जवान श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम से रैली की शक्ल में पैदल मार्च कि।