सीकर जिला मुख्यालय स्थित बड़ा तालाब में सोमवार को गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया। सोमवार दोपहर 2:00 बजे विसर्जन से पूर्व गणपति की विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ महिलाएं भी उपस्थित थी। शोभायात्रा बाद में बड़ा तालाब पहुंची और पूरे विधि विधान के साथ गणपति का विसर्जन कर उन्हें विदाई दी गई।