भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती के अवसर पर गुरुवार को 11 बजे भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह के नेतृत्व में महिला मोर्चा के कार्यालय में उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस अवसर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने घर पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाया गया।