प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। बुधवार दोपहर 12 बजे से शुरू हुई हड़ताल में आपातकालीन सेवाओं को जारी रखा गया है। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले एएनएम, लैब टेक्नीशियन, सफाई कर्मी, होमगार्ड जवान, आशा और ममता कार्यकर्ता शामिल हुए। स्वास्थ्य प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।