उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे मानिकपुर विकासखंड के कल्याणपुर में बरदाहा नदी में बने पुल का निरीक्षण किया है।और अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग मनोज कुमार को नदी की साफ सफाई कराने हेतु निर्देशित किया है। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह अपने चित्रकूट दौरे पर बीते गुरुवार की शाम को चित्रकूट पहुंचे थे।