जिला चम्बा में गत दिनों हुई भारी बारिश ने खूब कहर बरपाया है। जिले में करोड़ों रूपए का नुकसान विभिन्न विभागों को हुआ है। इस नुकसान से जल शक्ति मंडल चम्बा भी अछूता नहीं है। विभाग को इस आपदा में 21 करोड़ 33 लाख रूपए का नुकसान हुआ है। यह जानकारी शनिवार सुबह 9.30 बजे जल शक्ति मंडल चम्बा के अधिशासी अभियंता ईं. जितेंद्र शर्मा ने दी।