गुना जिले में नेशनल हाईवे 46 के भदौरा ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन ने गायों को टक्कर मार दी। 10 सितंबर दोपहर को गौ सेवक राम सिंह रजक मोनू ओझा ने बताया, बीती रात को म्याना इलाके से गाय का उपचार कर आ रहे थे अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट में दो गायों की मौत हो गई। शासन प्रशासन बेसहारा गायों को गौशाला चरनोई में भूमि पर इंतजाम करें। जिससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लगे।