साहित्य शिल्पी सम्मान 2025 से सम्मानित किए गए गावां के शिक्षक सह कवि भीम कुमार भारत शिक्षक सह कवि भीम कुमार भारत को नवल विहान साहित्य,कला एवं सांस्कृतिक मंच धनबाद द्वारा "साहित्य शिल्पी सम्मान 2025" से सम्मानित किया गया। संस्था के द्वितीय वार्षिकोत्सव के अवसर पर क्षेत्रीय भाषा काव्य सत्र में शानदार खोरठा काव्य पाठ " हमर सोना झारखंड " की प्रस्तुति दी।