नगर निगम रुड़की में स्थित मुख्य नगर अधिकारी के कार्यालय का आज महानगर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घेराव किया है। इस दौरान राजेंद्र चौधरी ने कहा कि नगर निगम कई दिनों से अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है। अतिक्रमण नहीं करने वाले लोगों को भी परेशान किया जा रहा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे है।