बहादुरगंज के देशियाटोली निवासी सुनीता देवी और महेंद्र लाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सुनीता देवी अपने ही पति लालचंद की हत्या अपने प्रेमी महेंद्रलाल संग मिलकर कर दी थी। उक्त मामले पर दोनों आरोपियों को मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे न्यायलय में सजा सुनाई गई है। साथ ही अलग अलग धाराओं में क्रमशः 50 हजार रुपये, 20 हजार व 10 हजार रुपए अर्थदण्ड की सजा सुनाई है।