झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। शुक्रवार को शाम 4 बजे मुख्यालय स्थित सिंचाई परिषदन में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी के द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष ऑफिसर हेंब्रम की अगुवाई में प्रखंड कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित का श्रद्धा सुमन अर्पित किया।