तहसील मडावरा के भौंती गाँव के जंगल में एक गौ वंश पर तेंदुए ने हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। रविवार को दोपहर करीब 12 बजे चरवाहे ने बताया कि जब वह अपने गौ वंश को लेकर नजदीक के जंगल में गया तभी तेन्दुए ने एक गौ वंश पर हमला कर दिया।जैसे ही उसे पता चला तो पत्थर मारकर और जोर जोर से लोगों को बुलाया। आवाज सुनकर जंगली तेन्दुआ जंगल की ओर भाग गया।