पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक (GM) शोभना बंदोपाध्याय ने रविवार सुबह अशोकनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर, ट्रैक और चल रहे निर्माण कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। जीएम ने अधिकारियों से निर्माण की प्रगति और यात्री सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली और कमियों को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया।