सकरी पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शुक्रवार की दोपहर लगभग 1 बजे की बताई गई। दोनों रामगढ़ थाना क्षेत्र के डरवन गांव के साहेब राम तथा उनकी पत्नी चुटकुला देवी बताई गई है। परिजनों ने कहा कि पति-पत्नी दोनों बाइक पर सवार होकर रोहतास जिला के किरहीन्डी गांव शादी समारोह से भाग लेकर अपने घर लौट रहे थे।