जनपद हाथरस के जिलाधिकारी कार्यालय पर मुख्य विकास अधिकारी व नोडल अधिकारियों की मौजूदगी में विकसित भारत/विकसित उत्तर प्रदेश व आत्मनिर्भर भारत/आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश शताब्दी संकल्प 2047 के संबंध मे पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता की गई। देश व प्रदेश को विकसित करने के लिए नोडल अधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा 15 सितंबर तक अभियान चलाकर लोगों से राय ली जा रही है।