भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश शीघ्र ही संगठन को सुदृढ़ करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने हेतु प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित करने जा रही है। इसमें जिलों व मंडलों के अध्यक्ष-महामंत्री सहित राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व भाग लेंगे। तैयारी का जायजा लेने रविवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल दीपकमल कार्यालय पहुंचे।