बिहारीगंज मुख्यालय के धर्म कांटा के नजदीक एक मक्का व्यवसायी के घर में देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने सीढी वाले घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घर में घुसे और चोरी की। घर के मालिकों को घटना की जानकारी सुबह प्राप्त हुई। बिहारीगंज के थाना अध्यक्ष ने बुधवार की संध्या में बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।