भाजपा द्वारा जिले के सभी प्रखंडों सहित सदर प्रखंड कार्यालय के समीप गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे आक्रोश प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष विवेक चौहान ने की। मौके पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष मनीर उरांव, उपाध्यक्ष अनिल उरांव, जिला महामंत्री पशुपतिनाथ पारस और राजकुमार वर्मा उपस्थित रहे।