रामनगर में मकान की छत से गिर कर एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी अनुसार सिंहपुरा, उत्तर प्रदेश निवासी 36 वर्षीय अमित रामनगर गांव में किराये पर रह रहा था। अमित मकान की छत पर था, तभी संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल सोनीपत ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो ग