फरीदाबाद से गुजरने वाली यमुना नदी में गुरुवार को शव बहता हुआ दिखाई दिया। जानकारी के मुताबिक छायंसा-मोहना के पुल के नीचे यमुना की तेज लहरों के बीच शव देखा गया। इसी दौरान मौके पर डीसी विक्रम सिंह यादव भी पुल पर मौजूद थे। जहां से यमुना के जलस्तर का निरीक्षण करने के लिए मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भी शव को बहता हुआ देखा। शव पलवल की ओर बहता दिखाई दिया।