बुधवार दोपहर लगभग 3:00 बजे तहसील परिसर शाहपुर में एक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार पेशी पर आई एक बुजुर्ग महिला अचानक अनियंत्रित कार की चपेट में आ गई। घटना इतनी अचानक हुई कि मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए और तहसील कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।बुजुर्ग महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया गया।