कीर्ति नगर पुलिस ने दो ऑटो चोरों को गिरफ्तार कर चार चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित और प्रदीप के रूप में हुई है, यह दोनों निर्मल विहार, दिल्ली और नजफगढ़ के रहने वाले हैं। इंस्पेक्टर संजीव ढोडी की अगुवाई में हेड कांस्टेबल विकास, धर्मराज, अजय और कांस्टेबल नवीन की टीम ने जांच शुरू की। जिसके बाद इन्हें पकड़ा गया।