घाघरा नदी का जलस्तर शुक्रवार 4 बजे खतरे के निशान से 37 सेंमी ऊपर दर्ज किया गया। तरबगंज, करनैलगंज तहसील के 11 गांव में बाढ़ से करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित है। चारों ओर पानी भरने से लोगों की आवाजाही और दैनिक जीवन बाधित हो गया है। बैराजों से छोड़े गए 3.14 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। हालांकि पिछले 24 घंटे में घाघरा का जलस्तर 6 सेंटीमीटर घटा है।