शिक्षक संघ शेखावत के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को नागौर के जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय बदलने की मांग की। शिक्षक संघ शेखावत के जिलाध्यक्ष अर्जुनराम लोमरोड़ ने शुक्रवार शाम 7:00 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि जिला कलेक्टर को दिए ज्ञापन में यह मांग रखी की स्कूलों का समय सुबह 7:30 से 11:00 तक रखा जाए।