छीपाबड़ौद। भारतीय जनता पार्टी मंडल छीपाबड़ौद के अध्यक्ष हितेश कुमार वैष्णव ने बारां जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव सक्सेना पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पूर्व में कई बार पत्राचार, फोन वार्ता एवं व्यक्तिगत रूप से अवगत कराने के बावजूद समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया।