सराय थाना पुलिस ने मंगलवार की देर रात थाना क्षेत्र के पपौर गांव से एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि नवादा गांव से मद्यपान के आरोप में एक युवक को तीसरी बार गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बंदियों में पपौर निवासी अजय पांडेय और नवादा निवासी राम अशोक यादव शामिल हैं। दोनों बंदियों को पुलिस ने बुधवार की दोपहर दो बजे सिवान कोर्ट में पेश किया।