केंद्र सरकार की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नगर में बाढ़ नियंत्रण और वर्षा जल निकासी के लिए 222 करोड रुपए मंजूर किए हैं। इसके अंतर्गत वर्षा जल निकासी के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।18 महीने में मास्टर प्लान का क्रियान्वयन किया जाएगा।इस प्रोजेक्ट के लागू होने से जबलपुर शहर से वर्षा जल भराव की समस्या का निराकरण हो जाएगा यह जानकारी महापौर ने दी।