अंबाला शहर की नई सब्जी मंडी से 12 सितंबर 2024 की सुबह 5:30 बजे बाइक चोरी हो जाती है। जिसकी शिकायत बीते कल गांव मुंडा माजरा निवासी दिलीप सिंह ने थाना अंबाला शहर पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आज घटनास्थल पर जाकर सीसीटीवी फुटेज व अन्य जानकारी जुटाना का काम किया। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।