शनिवार को करीब साढे 11 बजे बड़ौत थाना क्षेत्र की पीड़ित महिला के मुताबिक उसकी शादी करीब 17 साल पूर्व बड़ौत थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ हुई थी। शादी के दो साल बाद ससुराल पक्ष दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे थे। उन्होंने 2010 में भी बंधक बनाकर जान से मारने का प्रयास किया था। स्थानीय पुलिस ने उन्हें बंधक मुक्त कराया था।