गुरुवार शाम करीब 5 बजे तिलोई व सिंहपुर क्षेत्र से एक हजार से अधिक कांवड़ियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम, देवघर (झारखंड) के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पूर्व कांवड़ियों ने ऐतिहासिक माँ अहोरवा देवी मंदिर में दर्शन किए। प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया और सभी को अंगवस्त्र भेंट किए।